फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   mayor election canceled in ranchi

नोट के बदले वोट मामले में मेयर का चुनाव रद्द

Mon, 15 Apr 2013 12:14 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Apr 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
mayor election canceled in ranchi

रांची नगर निगम चुनाव से एक दिन पहले सामने आये नोट के बदले वोट मामले के बाद रांची के मेयर का चुनाव रद्द कर दिया गया है। बीते आठ अप्रैल को मेयर पद के लिए वोट डाले गए थे।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल को इसकी अनुशंसा भेज दी है। मेयर के निर्वाचन के लिए चुनाव की तिथि अब बाद में घोषित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि होटल सिटी पैलेस में सात अप्रैल को 22.31 लाख रुपए बरामद किए गए थे। इस मामले में मेयर पद की प्रत्याशी रमा खलखो आरोपी हैं। इसके बाद मेयर पद के चुनाव की मतगणना पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन


निर्वाचन आयुक्त ने राज्यपाल को भेजे पत्र में धनबल के असर से चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिए उम्मीदवारों की ओर से की गई कोशिश की जानकारी दी है।

साथ ही उन्होंने ऐसी परिस्थिति में मतदाताओं की ओर से स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर मतदान करने पर संदेह जताया है।

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग के मामले में हाईकोर्ट की ओर से की गई टिप्पणी को आधार बनाते हुए मेयर चुनाव रद्द करने की स्थितियां मौजूद होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed