{"_id":"400b20c4-a429-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"mayor-became-millionaire-in-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में करोड़पति बन गईं मेयर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में करोड़पति बन गईं मेयर
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची की मेयर रमावति तिग्गा उर्फ रमा खलखो मेयर बनने के बाद देखते ही देखते पांच साल में करोड़ों की मालकिन बन गईं।
विज्ञापन
नोट के बदले वोट मामले में अभी चर्चा में आईं रमा खलखो साल 2008 का चुनाव जितकर मेयर बनी थीं। छोट से मकान में रहने वाली रमा इन्हीं कुछ सालों में करोड़ों के बंगले में पहुंच गईं।
राजनीति से पहले
राजनीति में प्रवेश से पहले रमा खलखो एचइसी परिसर के दो कमरे के छोटे से मकान में रहती थीं। उनके पति नारायण महतो बेरोजगार थे और घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।
विज्ञापन
राजनीति के बाद बदलाव
सरना समिति से राजनीति में प्रवेश करने वाली रमा खलखो झारखंड के गठन के बाद आदिवासी-मूलवासी की लड़ाई के दौरान सक्रिय भूमिका में सामने आईं।
इसी दौरान रमा खलखो बंधु तिर्की की नजर में आईं और उन्होंने रमा को झारखंड जनाधिकार मंच से जोड़ा।
बंधु तिर्की ने रमा को 2008 के चुनाव में मेयर पद का प्रत्याशी बनाया और चुनाव में रमा की जीत हुई। हाल में हुए रांची नगर निगम चुनावों में भी वह मेयर पद की प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
पांच साल के अपने कार्यकाल के दौरान रमा खलखो एचइसी परिसर के दो कमरे के छोटे से मकान से हिनू, गांधीनगर में स्थित करीब दो करोड़ से ज्यादा के बंगले में पहुंच गईं।
हालांकि, रमा अपने इस मकान की कीमत 25 लाख रूपए बताती हैं। इसी प्रकार उन्होंने अपने चुनाव ब्योरे में खुद पर 35 लाख रुपये का लोन भी बताया है। उनके पति नारायण खलखो के पास भी कोई रोजगार नहीं है।
उल्लेखनीय है कि रांची नगर निगम चुनाव से एक दिन पहले होटल सिटी पैलेस में बरामद 22.31 लाख रुपए के मामले में रमा खलखो आरोपी हैं। उनके खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारी किया गया और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।