{"_id":"625af61ccf16522fdd547a3b","slug":"massive-fire-at-jharkhand-forest-4-firefighters-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: हजारीबाग के जंगल में आग लगी, बुझाने के दौरान चार दमकलकर्मी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: हजारीबाग के जंगल में आग लगी, बुझाने के दौरान चार दमकलकर्मी झुलसे
Sat, 16 Apr 2022 10:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:30 PM IST
सार
संभागीय वन अधिकारी आरएन मिश्रा ने बताया कि आग की वजह से छह हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए। इससे विभाग का बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार सुबह जंगल में लगी आग लग गई। इसे बुझाने के दौरान चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौपारण थानाक्षेत्र में हजारीबाग-गया रोड से सटे बीघा जंगल में आग लग गई। संभागीय वन अधिकारी आरएन मिश्रा ने बताया कि आग की वजह से छह हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए। इससे विभाग का बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों का एक दल आग बुझाने में जुट गया, लेकिन नौ बजे के आसपास आग ने भयंकर रूप ले लिया तथा आग बुझाने के दौरान चार दमकल कर्मी झुलस गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बर्ही और हजारीबाग से और दमकलकर्मी बुलाए गए एवं फिर आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि जो लोग इस जंगल से महुआ के फूल चुनकर ले जाते हैं, उनमें से कुछ बदमाशों ने आग लगाई होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन