{"_id":"5905b0cc4f1c1bcf3a44111c","slug":"maoists-fired-bomb-at-school-in-jharkhands-khunti","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : खूंटी में माओवादियों ने स्कूल को बम से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : खूंटी में माओवादियों ने स्कूल को बम से उड़ाया
amarujala.com- Presented by : मुकेश झा
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में बम धमाका
- फोटो : ie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के खूंटी में माओवादियों ने प्रोजेक्ट स्कूल को देर रात बम से उड़ा दिया। घटना अड़की थाना क्षेत्र के बीरबांकी पंचायत की है। माओवादियों ने स्कूल में लगे मोबाइल टॉवर में भी आग लगा दिया। अर्की पुलिस थाने के प्रभारी हरि देव प्रसाद ने कहा कि खूंटी क्षेत्र माओवादियों से ज्यादा प्रभावित है। इस घटना के पीछे माओवादियों का ही हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वहीं, प्रसाद ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस को शक है कि इस घटना में पीएलएफआई के नक्सलियों का हाथ है।
विज्ञापन
बहरहाल, इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग बच्चे को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। इस मामले की पूरी जांच की पुलिस कर रही है।