{"_id":"d5ebac5fe58f095bf270209a20c8a7e2","slug":"man-uploade-obscene-pics-of-her-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"FB पर डाल दीं प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FB पर डाल दीं प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 01 Mar 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची में नामकुम थाना क्षेत्र के चाय बागान में रहने वाले प्रेम कुमार ने अपनी ही प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर दीं।
विज्ञापन
इस मामले में युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवती के साथ उसके प्रेम संबंध थे। युवती की शादी तय हो गई तो उसने प्रेम से बातचीत करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
प्रेम और युवती का फोटो पहले से उसके पास था। नाराज प्रेमी ने युवती की तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर दीं। जैसे ही युवती की तस्वीरें अपलोड हुई तो उसके दोस्त उसे फोन करने लगे।
विज्ञापन
युवती को अगवा कर दो महीने किया रेप
युवती को जैसे ही पूरी बात समझ आई उसने पुलिस में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पूछताछ के लिए जैसे ही प्रेम को बुलाया प्रेमिका ने चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी।पुलिस ने दोनों का बीच बचाव किया और दोनों पक्षों की बात सुनी। पुलिस ने प्रेम से सारे फोटो लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।