युवती को अगवा कर दो महीने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिसे में एक युवती के साथ दो माह तक बलात्कार किए जाने का एक मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक अपने गांव सुरीनाला से जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी युवती का अपहरण कर के उसे गुजरात के एक गांव में बंधक बनाकर दो महीने तक दुष्कर्म किया गया।
युवती जैसे-तैसे भागकर परिजनों तक पहुंची और झाबुआ थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
जबरदस्ती जीप में बिठाकर ले गए
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि बस स्टैंड पर चार लोग एक जीप में आए और पीड़िता को किसी व्यक्ति की पत्नी बनाने की बात करने लगे। इसके बाद उन्होंने पीड़िता को जबरन जीप में बिठा लिया और गुजरात ले गए।
जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता को टपरे में रखा और 2 महीनों तक बलात्कार किया गया। इसके बाद मौका पाकर पीड़िता वहां से भाग कर अपने गांव वापस पहुंची।
यहां आकर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और पुलिस में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
