Jharkhand: माओवादियों ने मुखबिर होने के शक में व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, घटनास्थल पहुंची पुलिस की टीम
Jharkhand: झारखंड के चाईबासा में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, परिजनों ने मुखबिर होने के दावों को खारिज किया है और कहा वह रात में गार्ड के रूप में काम करते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इचापिडी गांव में गोली मारकर की हत्या
मृतक व्यक्ति की पहचान नेल्सन भेंगरा के रूप में हुई है। माओवादियों ने मंगलवार देर रात इचापिडी गांव के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि पीड़ित के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के साथ संबंध थे और वे पहले उसके घर आया करते थे।
रात के गार्ड के रूप में कर रहा था काम
उन्होंने बताया कि जांच के लिए पुलिस की एक टीम बुधवार को घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। एसपी ने बताया कि घटना के ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पर्चे गिराए। हालांकि, पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि भेंगरा ने उग्रवादी संगठन से संबंध तोड़ लिए थे और एक निर्माण स्थल पर रात के गार्ड के रूप में काम कर रहा था।