{"_id":"637ac4c8c336d324986237be","slug":"man-kills-wife-son-with-sword-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बाप बना हैवान, बेटे को तलवार मारकर उतारा मौत के घाट, पत्नी को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बाप बना हैवान, बेटे को तलवार मारकर उतारा मौत के घाट, पत्नी को भी नहीं बख्शा
Mon, 21 Nov 2022 05:53 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Nov 2022 05:53 AM IST
सार
घटना औद्योगिक नगरी आदित्यपुर के पॉश इलाके में हुई। बेटे और पत्नी की हत्या करने के बाद शख्स ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से रविवार को एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। यहां एक पिता हैवान गया और उसने अपने बेटे को तलवार मारकर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर भी तलवार से हमला कर दिया और उसे भी मार दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
वहीं बेटे और पत्नी की हत्या करने के बाद शख्स ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि यह घटना औद्योगिक नगरी आदित्यपुर के पॉश इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि इमैनुएल तेलेरा (51), उनकी पत्नी एनिमा (45) और उनके 10 वर्षीय बेटे के शव एम-टाइप में उनके किराए के घर में खून से लथपथ मिले थे।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने कहा कि दंपति में अक्सर झगड़ा होता था और यह घटना उसी का नतीजा लग रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन