{"_id":"637b5cb85a759d6c5b007012","slug":"magisterial-probe-ordered-into-death-of-four-coal-thieves-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड मुठभेड़: ग्रामीणों का आरोप- सीआईएसएफ ने बिना वजह की फायरिंग, मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड मुठभेड़: ग्रामीणों का आरोप- सीआईएसएफ ने बिना वजह की फायरिंग, मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Mon, 21 Nov 2022 04:40 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 21 Nov 2022 04:40 PM IST
सार
जांच का यह आदेश तब दिया गया है, जब ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोई मुठभेड़ नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि चारों युवक सीआईएसएफ कर्मियों की ओर से अकारण गोलीबारी में मारे गए।
विज्ञापन
सीआईएसएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के धनबाद जिले में सीआईएसएफ कर्मियों के साथ 'मुठभेड़' में मारे गए चार कथित कोयला चोरों की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह सोमवार को यह जानकारी दी।
जांच का यह आदेश तब दिया गया है, जब ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोई मुठभेड़ नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि चारों युवक सीआईएसएफ कर्मियों की ओर से अकारण गोलीबारी में मारे गए।
मृतकों की पहचान 29 वर्षीय प्रीतम नोनिया, 26 वर्षीय अताउल अंसारी उर्फ अतुल अंसारी, 32 वर्षीय शहजाद खान और 25 वर्षीय शमीम अंसारी के रूप में हुई है।
अताउल अंसारी के बड़े भाई राजा खान ने दावा किया उनका भाई निर्दोष था और वह केवल कोयले के किनारे के रास्ते से गुजर रहा था, तभी सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे गोली मार दी। वहीं, नोनिया के मामा प्रकाश ने भी इसी तरह का आरोप लगाया और कहा कि वह सीआईएसएफ की अकारण गोलीबारी में मारा गया।
विज्ञापन
रविवार की दरमियानी रात धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई। इसमें कहा गया कि मजिस्ट्रियल जांच का नेतृत्व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (कानून-व्यवस्था) नंद किशोर गुप्ता करेंगे।
सीआईएसएफ ने दावा किया, रांची से करीब दो सौ किलोमीटर दूर बाघमारा इलाके में डेनीडीह कोल साइडिंग में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात कथित कोयला चोरों के साथ मुठभेड़ हुई। सीआईएसएफ ने कहा, घटना में चार 'कोयला चोर' मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। उनका रांची के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सीआईएसएफ के उप-महानिरीक्षक विनय काजला और धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षख संजीव कुमार से घटना के बारे में रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की आगे की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया गया है।
इससे पहले, एसएसपी ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। घटना की शुरुआती जांच के बाद सीआईएसएफ के डीआईजी ने दावा किया कि सीआईएसएफ कर्मियों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, क्योंकि कोयला चोरों ने बड़ी संख्या में उन पर हमला किया। जवान उन्हें कोयला चोरी से रोकने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के दो जवानों को भी चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीआईएसएफ और धनबाद पुलिस ने मौके से 21 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। वहीं पुलिस ने दावा किया कि कथित कोयला चोर मोटरसाइकिल पर सवार होकर साइट से कोयला निकालने आए थे लेकिन झड़प के बाद वे फरार हो गए।