{"_id":"a637b45e3531cda7825947c449083e3d","slug":"love-murder-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर आने से रोका तो की प्रेमिका से हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर आने से रोका तो की प्रेमिका से हैवानियत
अमर उजाला
Updated Sat, 12 Oct 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गुमला के डुमरी बंदुवा गांव में गुरुवार रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका की टांगी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी छत्तीसगढ़ के उजबराटोली का निवासी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डुमरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क साधा है।
जानकारी के मुताबिक ऊषा (18) गांव के ही स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा था। उसका छत्तीसगढ़ के अमित से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे देखते हुए घरवालों ने दोनों की शादी भी तय कर दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद अमित अक्सर उनके घर आता था और 10-15 दिन रहने के बाद चला जाता था। पिछले सोमवार को भी अमित बंदुवा गांव आया था।
बुधवार को किसी बात को लेकर ऊषा और अमित में कहासुनी हो गई। इस दौरान अमित ने ऊषा की पिटाई भी की। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने अमित को बार-बार गांव आने से मना किया तो वह भड़क उठा। इसी दौरान ऊषा ने भी उसे वहां से चले जाने और दोबारा घर न आने को कहा।
विज्ञापन
इस पर अमित वहां से चला गया। मगर, गुरुवार रात अचानक वह उनके घर पहुंचा। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और ऊषा को अपने पास बुलाया।
जैसे ही ऊषा वहां आई, अमित ने उसके सिर और गर्दन पर टांगी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद अमित वहां से फरार हो गया।