फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok Sabha Polls Assam chief minister Himanta biswa sarma election campaign in jharkhand

Jharkhand: अर्जुन मुंडा के समर्थन में सीएम सरमा ने किया प्रचार, बांग्लादेशी घुसपैठिए को लेकर जताई चिंता

Sat, 11 May 2024 06:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 11 May 2024 06:26 PM IST
सार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए खूंटी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वह क्षेत्र में पहुंच नहीं पाए। उन्होंने फोन के जरिए रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Assam chief minister Himanta biswa sarma election campaign in jharkhand
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को बांग्लादेश से घुसपैठ को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने विशेष रूप से झारखंड में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि घुसपैठिए अक्सर आदिवासी महिलाओं से शादी करके जमीन हासिल कर लेते हैं। ये घुसपैठिए फिर आदिवासी महिलाओं के अधिकारों पर नियंत्रण करते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मैंने पहली बार इसे असम में प्रत्यक्ष रूप से देखा, जहां 40 फीसदी आबादी बांग्लादेशी घुसपैठिए की है। यह बंगाल की स्थिति को दर्शाती है। हमारे भविष्य की सुरक्षा के लिए झारखंड में इस तरह की स्थिति को रोकना होगा। हमें झारखंड में जबरन धर्मांतरण पर आवाज उठाना चाहिए। इन चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र में भाजपा सरकार का चुनाव करना आवश्यक है।" 
विज्ञापन


अर्जुन मुंडा के समर्थन में सीएम सरमा ने किया चुनाव प्रचार
असम के सीएम भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए खूंटी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वह क्षेत्र में पहुंच नहीं पाए। उन्होंने फोन के जरिए रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की आलोचना करते हुए सीएम सरमा ने कहा, "झारखंड में जितनी नकदी बरामद हो रही है, उससे यह स्पष्ट है कि राज्य में कितना भ्रष्टाचार है। जब एक मंत्री के निजी सचिव के घरेलू सहायक से 35 करोड़ रुपये की वसूली हो सकती है, तो यह भ्रष्टाचार के पैमाने को दर्शाता है। मैं आपसे अपील करता हूं कि यहां से भ्रष्टाचार को जड़ से हटाने के लिए भाजपा को वोट दें।"


बता दें कि खूंटी में 13 मई को मतदान होने वाला है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा ने 1445 वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा को हराया था। इस क्षेत्र से एक बार फिर ये दोनों नेता एक-दूसरे के आमने सामने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed