{"_id":"5dcbff868ebc3e5b1206d85b","slug":"lok-janshakti-party-announces-5-candidates-in-second-list-for-jharkhand-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव: रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा ने जारी की पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनाव: रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा ने जारी की पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची
Wed, 13 Nov 2019 06:35 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 13 Nov 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
रामविलास पासवान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जरमुंडी से बिरेंद्र प्रधान, बरकागांव से बबलू सागर मुंडा, सिंदरी से शैलेंद्रनाथ द्विवेदी, जमुआ से केदार पासवान और रामगढ़ से मोहम्मद नईम अंसारी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने विधानसभा की 81 सीटों में से 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Lok Janshakti Party (LJP) announces names of 5 candidates in its second list for #JharkhandAssemblyPolls. The party has decided to contest 50 out of 81 seats in the upcoming elections. pic.twitter.com/NpyO8JF0kH
— ANI (@ANI) November 13, 2019विज्ञापन
इससे पहले लोजपा ने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची के उनुसार नगर भवनाथपुर से रेखा चौबे, हैसेनाबाद से आनंद प्रताप सिंह, छत्तरपुर (एससी) से शशिकांत कुमार, विश्रामपुर से शशिरंजन धर दुबे और पांकी से रामदेव प्रसाद यादव चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
लोजपा ने घोषणा की थी कि वह झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। लोजपा के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा था कि पार्टी ने गठबंधन से जिन सीटों की मांग की थी, उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में उनकी पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।