बिहार को शराब का आदी बनाने के लिए नीतीश ही जिम्मेदारः रघुवर दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में नीतीश सरकार द्वारा लागू किए शराबबंदी के आदेश पर जहां उनकी तारीफ हो रही है वहीं उनकी आलोचना भी होने लगी है। झारखंड में उनके समकक्ष रघुवर दास ने शराब बैन के बहाने रघुवर दास पर निशाना साध दिया है।
नीतीश कुमार का नाम लिए बिना दास ने कहा कि बिहार के लोगों को शराब का आदी बनाने में उनका ही प्रमुख योगदान है। पिछले दस साल के शासन में किसने बिहार में शराब को जमकर बढ़ावा दिया, जिसकी वजह से ऐसी स्थिति आई।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान रघुवर ने सवाल किया कि लोगों को उनसे पूछना चाहिए कि बिहार में दस साल शराब को किसने बढ़ावा दिया। झारखंड की राजधानी रांची में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
कहा सत्ता के नशे के लिए लोगों को बनाया नशेडी
इसी दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, 'बिहार में शराबबंदी उन्होंने किया, इसके लिए धन्यवाद। लेकिन पिछले दस साल में लोगों को शराब का आदी बनाने का जिम्मेदार कौन है। लोग यह सवाल पूछ रहे हैं।'
नीतीश की 2007 की शराब नीति का जिक्र करते हुए कहा उस दौरान पंचायत स्तर तक शराब मिलने लगी थी। उस समय शराब की बिक्री से होने वाली कमाई सरकार की आय का बड़ा जरिया बन गई थी। दास ने आगे कहा, 'आपने सत्ता के नशे के लिए दस वर्ष तक लोगों को नशेडी बनाया।'
बता दें कि दास का यह बयान उस समय आया है जब नीतीश कुमार अगले सप्ताह झारखंड के दूसरे बड़े शहर धनबाद में बिहार में शराब के अपने निषेध अभियान का प्रचार करने के लिए आने वाले हैं। दस मई को महिला संगठनों के एक कार्यक्रम में भी नीतीश कुमार के आने की उम्मीद है। बता दें कि बिहार में अपने शराबबंदी के अभियान को अब नीतीश कुमार देश के बाकी हिस्सों में भी ले जाना चाहते हैं।