फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   lalu works decide in jail

जेल में लालू चलाएंगे साक्षरता अभियान!

Sat, 05 Oct 2013 12:02 AM IST
एजेंसी/रांची
एजेंसी/रांची Updated Sat, 05 Oct 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
lalu works decide in jail

बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल के अधिकारियों को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जेल में दिए जाने वाले कार्य पर अभी निर्णय करना है। वैसे संकेत है कि उन्हें सजा के दौरान साक्षरता अभियान कार्य में लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि निचली अदालत के निर्णय को चुनौती देने की तैयारी के लिए दोषी को एक सप्ताह का समय दिया जाता है।

इस प्रक्रिया के बाद ही जेल अधीक्षक दोषी की योग्यता के आधार पर कार्य का आवंटन करते हैं। नाम ना छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि लालू प्रसाद को अभी तक किसी तरह का कार्य नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


इधर आईजी जेल सैलेंद्र भूषण ने संकेत दिए हैं कि प्रसाद को साक्षरता अभियान में लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि साक्षरता अभियान कई जेलों में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यादव को बहुचर्चित चारा घोटाला में पांच साल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed