{"_id":"5bb472cf867a557f551a2621","slug":"lalu-prasad-yadav-recovering-from-health-issues-slowdown-in-sugar-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू प्रसाद यादव की सेहत में सुधार, शुगर लेवल में आई गिरावट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू प्रसाद यादव की सेहत में सुधार, शुगर लेवल में आई गिरावट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा घोटाला में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सेहत में सुधार हुआ है। राजद सुप्रीमो लालू रिम्स के पेंइग वार्ड में पिछले कई दिनों से बीमार होने की शिकायत कर भर्ती हैं।मंगलवार शाम को रिम्स के डॉक्टर्स ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि लालू का शुगर लेवल काफी नियंत्रण में है और शुगर लेवल 168 पर पहुंच गया है। इस वजह से अब उन्हे दिये जाने वाले इंसुलिन के डोज में भी कमी कर दी गई है।
रिम्स में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने उनकी तबियत के बारे में बताते हुए ये भी कहा कि लालू के सिर में चक्कर आने की शिकायत पहले के मुकाबले काफी घटी है और उनके पैरों का सूजन भी कम हुआ है।इलाजरत लालू के डॉक्टर्स के मुताबिक शुगर लेवल को कम करने के लिए पहले उन्हे तीन बार इंसुलिन का इंजेक्शन दिया जाता था जिसे घटाकर अब दो बार कर दिया गया है। पहले शुगर लेवल में निरंतर हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण डॉक्टर परेशान थे।

लालू को ब्लड में संक्रमण की समस्या भी थी जिसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक अब ब्लड संक्रमण भी नियंत्रण की स्थिति में है। इससे पहले लालू के खून में मानक से अधिक संक्रमण होने पर डॉक्टर चिंतित थे। डायबिटीज के बढ़ने से ही लालू के पैरों में सूजन हो गई थी। चिकित्सक लालू को एंटीबायोटिक दवा भी दे रहे हैं। उन्हें आराम करने और कम टहलने की सलाह दी गई है। शुरुआती दौर में लालू का टीएलसी टोटल काउंट 12600 था, जो घटकर 9500 पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन