फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   lalu prasad yadav hearing in jail maual violation today in jharkhand high court rjd bjp state govt court verdict

जेल मैन्यूअल उल्लंघन मामले में लालू को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें, सुनवाई आज

Fri, 18 Dec 2020 08:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 18 Dec 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
lalu prasad yadav hearing in jail maual violation today in jharkhand high court rjd bjp state govt court verdict
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल मैन्यूअल उल्लंघन मामले में शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय सुनवाई करेगा। सरकार ने इस मामले में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। अब अदालत में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि राज्य सरकार की तरफ से सौंपे गए जवाब पर अदालत क्या आदेश देती है।

विज्ञापन


लालू पर लगते रहे हैं जेल नियमों के उल्लंघन के आरोप
रांची के रिम्स के केली बंगले और पेइंग वार्ड में इलाज के दौरान लालू किन-किन लोगों से मिले, जेल नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं, इस विषय पर आज अदालत में बहस होने की संभावना है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट और भाजपा की तरफ से राजद अध्यक्ष पर लगातार जेल नियमों के उल्लंघन के आरोप लगते रहे हैं। 
विज्ञापन



सीबीआई ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान भी उठाया था मामला
लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान भी सीबीआई ने इस मामले को उठाया था। इसके बाद अदालत ने इस पर राज्य सरकार की तरफ से जवाब मांगा था। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में दिए गए जवाब पर अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोबारा विस्तृत और बिंदुवार जवाब पेश करने को कहा था। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार की तरफ से जवाब दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed