{"_id":"12c68312ebc7b48ecdec49b0b758522b","slug":"lalu-knows-his-destiny-before-verdict-came-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा से पहले पता चल गई थी लालू को अपनी तकदीर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा से पहले पता चल गई थी लालू को अपनी तकदीर!
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 03 Oct 2013 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शायद इस बात का अंदाजा पहले ही हो गया था कि उन्हें चारा घोटाला मामले में लंबे वक्त के लिए जेल जाना होगा।
विज्ञापन
अदालत के सामने पेश होने के लिए रांची जाने से कुछ दिन पहले उन्होंने फैसले करने के लिए पार्टी के 15 नेताओं वाली एक कोर कमेटी बनाई थी। उनके जेल जाने पर अब यह समिति सभी बड़े फैसले करेगी।
विज्ञापन
पढ़िए:- लालू को चारा ले डूबा, पांच साल की जेल
विज्ञापन
इस कमेटी के सदस्यों का चुनाव बड़ी सावधानी से किया गया और यह ध्यान रखा गया कि इसमें सभी वर्ग, जाति और समुदाय की नुमाइंदगी हो।
आरजेडी के एक वरिष्ठ सांसद ने बताया, "जी हां, उन्हें पहले से लग रहा था कि उन्हें दोषी ठहराकर जेल भेजा जाएगा। इसलिए फैसले के लिए रांची आने से पहले उन्होंने अपना होमवर्क अच्छी तरह से कर लिया था।"
पढ़िए:- हम घबराए नहीं, शेर खाई में भी शेर होता हैः RJD
हालांकि, लालू के बेटे तेजस्वी यादव जोर दे रहे हैं कि जब तक उनके पिता जीवित हैं, किसी नए नेता को नहीं चुना जाएगा। लालू को सजा सुनाए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी कुछ ऐसा ही कहा।
तेजस्वी ने कहा था, "वह हमारा मार्गदर्शन जारी रखेंगे और जेल से ही आदेश देते रहेंगे। उनके खिलाफ वास्तव में कोई आरोप ही नहीं थे। वह दरअसल इस मामले से पर्दा उठाने वाले थे। वह निर्दोष हैं और हमारे सर्वोच्च नेता बने रहेंगे।"
पढ़िए:- 'लालू स्टाइल' सियासत से सलाखों के पीछे तक
पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद आरजेडी प्रमुख लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य हो गए हैं। वह लोकसभा में बिहार के छपरा से सांसद थे।
तेजस्वी ने कहा, "हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे और मुझे यकीन है कि हमें राहत मिलेगी।"
तस्वीरों में:- लालू 'बेचारा': जाने कहां गए वो दिन...
रांची में पार्टी महासचिव राम कृपाल सिंह ने कहा कि पार्टी में सभी प्रतिकूल फैसले के लिए मानसिक रूप से तैयार थे।