{"_id":"8dfa7fdb32b75022e94df183652cea45","slug":"lalu-fodder-scam-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में लालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में लालू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा घोटाले मामले में झारखंड के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव अब जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाइकोर्ट में जमानत नहीं मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है।
हाइकोर्ट का आदेश आने के बाद सुप्रीम कोर्ट में दीपावली का अवकाश था। अवकाश के बाद 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट खुल रहा है।
जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि आदेश की प्रति मिल गयी है। इसका अध्ययन किया जा रहा है। कुछ और दस्तावेज की जरूरत है। कोर्ट खुलने के बाद दस्तावेज प्राप्त कर जमानत याचिका दायर की जायेगी।
विज्ञापन
झारखंड हाइकोर्ट ने 31 अक्तूबर को लालू प्रसाद की अपील याचिका पर सुनवाई के बाद जमानत देने से इनकार कर दिया था।
चारा घोटाले के कांड संख्या आरसी 20 ए/96 मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद को पांच साल की सजा सुनायी है।
इस मामले 30 सिंतबर को निचली अदालत ने लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया था, तब से वे जेल में हैं।