{"_id":"4992fe929fe9ca1a5a835d541252bfe5","slug":"lalu-chara-ghotala-accused-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा घोटाला: जेल जाते ही कइयों की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा घोटाला: जेल जाते ही कइयों की बिगड़ी तबीयत
अमर उजाला
Updated Tue, 01 Oct 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सोमवार को तगड़ा झटका दिया। रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने लालू समेत सभी 45 आरोपियों को दोषी करार दिया है।
लालू को बिरसा मुंडा जेल भेजा गया है। उनके अलावा 37 अन्य दोषियों को जेल भेजा गया। जेल भेजे जाने के साथ ही कई दोषियों की तबीयत नासाज होने लगी है।
बिगड़ी तबियत
चारा घोटाले में सभी दोषियों की ओर से बीमारी को आधार बनाते हुए जेल में इलाज के साथ अन्य समुचित सुविधा मुहैया कराने के लिए आवेदन दिया गया है। सबसे पहले लालू प्रसाद की ओर से सुरक्षा और अस्वस्थता को आधार बनाते हुए उनके अधिवक्ता चितरंजन प्रसाद ने आवेदन दिया।
इसके बाद जगन्नाथ मिश्र, जगदीश शर्मा, गया प्रसाद त्रिपाठी, आरके राणा, फूलचंद सिंह और महेश प्रसाद की ओर से आवेदन दिए गए। सभी आवेदन में वकीलों ने कहा है कि उनके मुवक्किल अस्वस्थ हैं। दवा ले रहे हैं। जिस पर न्यायाधीश ने कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार, जेल प्रशासन की तरफ से आपको सुविधाएं दी जाएगीं। इसकी प्रति जेल प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
जगन्नाथ मिश्र रिम्स में भर्ती
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र जेल जाने के तीन घंटे बाद ही रिम्स में भर्ती हो गए हैं। उन्हें कॉटेज नंबर 13 में रखा गया है। उन्हें शाम 4:35 बजे रिम्स के इमरजेंसी में लाया गया। यहां उनका ब्लड शुगर, ईसीजी व अन्य जांच की गई।