चाईबासा में अपहरण की कोशिश नाकाम: दो नाबालिग लड़कियों ने दिखाई हिम्मत, चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान
Jharkhand: सुबह घटना की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित सोनुआ थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान स्थानीय मुखिया दिनेश बोयपाई भी थाना पहुंचे और पीड़िताओं का हालचाल लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बीती रात अपहरण की एक सनसनीखेज कोशिश नाकाम हो गई। सोनुआ थाना क्षेत्र में घर से शौच के लिए निकली दो नाबालिग लड़कियों को बदमाशों ने जबरन एक छोटा हाथी वाहन में बैठा लिया।
जानकारी के अनुसार, रास्ते में जैसे ही वाहन की गति धीमी हुई, दोनों लड़कियों ने साहस का परिचय देते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। इसके बाद वे किसी तरह भागते हुए गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गोटम्बा गांव पहुंचीं और वहां एक सहिया के घर शरण ली।
पढ़ें: रोजगार को लेकर हंगामा, फिर धक्का-मुक्की और पथराव की आ गई नौबत; टीआई गंभीर रूप से घायल
सुबह घटना की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित सोनुआ थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान स्थानीय मुखिया दिनेश बोयपाई भी थाना पहुंचे और पीड़िताओं का हालचाल लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपहरणकर्ताओं की तलाश तेज कर दी गई है।