सलमान जैसा स्टंट करते युवक की मौत
झारखंड के धातकीडीह में एक 19 साल के लड़के को फिल्मी अंदाज भारी पड़ गया।
सलमान खान की फिल्म किक की तरह वह भी स्टंट मारने की कोशिश कर रहा था। और इसी कोशिश में अरविंद मुखी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
वह आती ट्रेन के सामने से छलांग लगा कर पार करने का प्रयास कर रहा था। वह अपने दोस्त के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पार्वती घाट पर आया हुआ था।
मौत के बाद भाग गए साथी
यह घटना बुधवार दोपहर को पार्वती घाट खरकई नदी रेल ब्रिज के समीप हुई।
घटना के बाद अरविंद के सभी साथी भाग खड़े हुए और घंटों लाश पड़ी रही। इस कारण वहां काफी भीड़ लग गयी थी।
इधर, रेल पुलिस व जुगसलाई पुलिस का क्षेत्र विवाद के कारण मामला बहुत देर तक अटका रहा। बाद में जुगसलाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लेकिन देर रात तक जुगसलाई और रेल थाना में युवक की मौत के संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ था।