फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   kanhakala bsf jawan suji singh house theft gold silver jewellery cash stolen police investigation

सरहद पर तैनात बीएसएफ जवान के घर में आठ लाख की चोरी: पांच लाख के जेवर और नकदी ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 17 Sep 2026 07:33 PM IST
अमन तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, रांची
अमर उजाला ब्यूरो, रांची Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 17 Sep 2026 07:33 PM IST
सार

चतरा जिले के कान्हाकला गांव में बीएसएफ जवान सुजीत सिंह के सूने घर में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की। चोर करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और तीन लाख रुपये नकद ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
kanhakala bsf jawan suji singh house theft gold silver jewellery cash stolen police investigation
जवान के घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड के चतरा जिले के कान्हाकला गांव में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान सुजीत सिंह के सूने घर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली। सरहद पर तैनात जवान के घर से चोरों ने पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और तीन लाख रुपये नकद पार कर दिए। चोरी हुई नकदी में स्वयं सहायता समूह की जमा राशि भी शामिल थी।
विज्ञापन


घर में नहीं था कोई सदस्य
बीएसएफ जवान सुजीत सिंह अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं और गांव स्थित घर में उनकी मां रहती हैं। बुधवार रात उनकी मां किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थीं। घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने कमरों में रखी अलमारी और बक्सों को खंगालकर कीमती जेवरात तथा नकदी चुरा ली। गुरुवार सुबह जब जवान की मां वापस लौटीं, तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर सामान बिखरा देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न कमरों का जायजा लिया तथा चोरी गए सामान के स्थानों की जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित सुराग जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed