फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Kalpana Soren Wife of Jharkand CM and JMM Leader Hemant Soren touted to be next in line know about her 10 Poin

Kalpana Soren: कौन हैं कल्पना सोरेन, जो बन सकती हैं झारखंड की अगली मुख्यमंत्री? 10 पॉइंट्स में जानें

Wed, 31 Jan 2024 08:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 31 Jan 2024 08:49 AM IST
सार

यह जानना अहम है कि आखिर कल्पना सोरेन कौन हैं? उनकी शिक्षा कितनी है? हेमंत और कल्पना सोरेन की शादी कब हुई और फिलहाल वे क्या काम करती हैं?

विज्ञापन
Kalpana Soren Wife of Jharkand CM and JMM Leader Hemant Soren touted to be next in line know about her 10 Poin
हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे। इस सोमवार को दिल्ली स्थित आवास में ईडी की छापेमारी के बाद 'गायब' हुए सोरेन करीब 40 घंटे बाद मंगलवार को रांची पहुंचे और अपने विधायकों से मिले। झारखंड की इस राजनीति में पूरे ड्रामे के बीच भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा है कि हेमंत सोरेन अपनी गिरफ्तारी की स्थिति में पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम के तौर पर स्थापित कर सकते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी ईडी के समन के दौरान हेमंत सोरेन उन अफवाहों को खारिज कर चुके हैं, जिनमें कल्पना को झारखंड में सीएम पद देने की बातें उठी थीं। भाजपा ने तब भी अनुमान लगाया था कि हेमंत सोरेन बिहार में लालू यादव के रास्ते पर चलते हुए राबड़ी देवी की तरह अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। बिहार में 1996 में लालू ने गिरफ्तारी के बाद सीएम पद अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सौंप दिया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर कल्पना सोरेन कौन हैं? उनकी शिक्षा कितनी है? हेमंत और कल्पना सोरेन की शादी कब हुई और फिलहाल वे क्या काम करती हैं?

1. कल्पना सोरेन का जन्म झारखंड के रांची में 1976 में हुआ था। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। 

2. कल्पना ने इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन किया है, जबकि इसके बाद उन्होंने एमबीए किया।

3. कल्पना का पहले कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। उनका परिवार ओडिशा के मयूरभंज जिले से नाता रखता है। 

4. कल्पना और हेमंत सोरेन की शादी सात फरवरी 2006 को हुई थी। 

5. कल्पना और हेमंत सोरेन के दो बेटे हैं। इनके नाम निखिल सोरेन और अंश सोरेन हैं। 

6. कल्पना खुद बिजनेस और चैरिटी के कामों से जुड़ी रही हैं। वे एक स्कूल चलाती हैं। साथ ही ऑर्गेनिक खेती के काम से भी जुड़ी हैं। 

7. कल्पना सोरेन के पास तीन कमर्शियल बिल्डिंग का मालिकाना हक है, जिनकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। वे महिला और बाल विकास कार्यक्रमों से भी जुड़ी रही हैं। 

8. कल्पना सोरेन पहली बार सुर्खियों में तब आईं, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आरोप लगाए थे कि हेमंत सोरेन ने पत्नी के व्यवसाय के लिए गलत ढंग से प्लॉट आवंटित किए थे। 

9. आरोप था कि हेमंत सोरेन ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए वह जमीन दिलाई, जो कि आदिवासियों के लिए बनाए गए प्लॉट पूल का हिस्सा थी। 
 

10. हेमंत सोरेन के जेल जाने की आशंका के बीच कुछ दिनों पहले ही झामुमो के एक बड़े नेता और विधायक सरफराज अहमद ने अपनी सीट खाली कर दी थी। इस इस्तीफे के बाद माना जाने लगा था कि हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी को सीएम बनाने के लिए यह सीट खाली कराई है, ताकि उन्हें पद ग्रहण करने के छह महीने के भीतर विधायक बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed