फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   justice ms sonak appointed new chief justice jharkhand high court

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस एम.एस. सोनक संभालेंगे कमान

Thu, 18 Dec 2025 10:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 10:41 PM IST
सार

झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक नेतृत्व में जल्द बदलाव होने जा रहा है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस एम.एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
justice ms sonak appointed new chief justice jharkhand high court
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड हाईकोर्ट में जल्द ही न्यायिक नेतृत्व में बदलाव होने जा रहा है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस एम.एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अपनी औपचारिक अनुशंसा कर दी है।

विज्ञापन

कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की जानी है। अधिसूचना जारी होते ही जस्टिस एम.एस. सोनक झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी, ताकि न्यायिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट के समक्ष वर्तमान में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले लंबित हैं। इनमें प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े विवाद, खनन मामलों, भूमि विवाद, आदिवासी अधिकारों से संबंधित प्रकरण और भ्रष्टाचार से जुड़े केस प्रमुख हैं। ऐसे में जस्टिस एम.एस. सोनक के नेतृत्व में अदालत से त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी न्यायिक प्रक्रिया की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed