फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM MLA from Gandey Assembly constituency Sarfaraz Ahmad resigned

Jharkhand: 'CM सोरेन भी छोड़ेंगे पद', झामुमो सरकार के विधायक के इस्तीफे के बाद भाजपा का दावा

Mon, 01 Jan 2024 02:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 Jan 2024 02:59 PM IST
सार

इस मामले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है।

विज्ञापन
JMM MLA from Gandey Assembly constituency Sarfaraz Ahmad resigned
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। खबरें आ रही थी कि पार्टी से गांडेय से विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद नाराज चल रहे हैं। अब इन अटकलों पर कहीं न कहीं मुहर लगती दिख रही है। जानकारी मिली है कि अहमद ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर भी कर लिया है। 

विज्ञापन


इस बाबत पत्र भी जारी कर दिया गया है। उनके इस्तीफे के बाद झारखंड विधानसभा में 31 दिसंबर 2023 से पद रिक्त हो गया है।
 
इस मामले पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दुबे ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन होंगी। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक है। 


वहीं, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा, 'सरफराज अहमद ने मुझे कल शाम अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। मैंने विधानसभा सचिवालय को सूचित कर दिया है और संबंधित विभागों को भी सूचित किया जाएगा। उन्होंने मुझे कोई कारण नहीं बताया और न ही मैंने जानने की कोशिश की।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed