{"_id":"6351cbbf475d3528ea239993","slug":"jmm-central-committee-member-shot-dead-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Crime : झामुमो के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मस्जिद जाते समय हुआ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Crime : झामुमो के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मस्जिद जाते समय हुआ हमला
Fri, 21 Oct 2022 03:59 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:59 AM IST
सार
Jharkhand Crime : ग्रामीणों के मुताबिक, घटना तब हुई जब झामुमो नेता अंसारी मस्जिद जा रहे थे। मृतक अंसारी की पत्नी सबेरा बीवी चिनिया पंचायत की मुखिया हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jharkhand Crime : झारखंड में गुरुवार को कुछ बदमाशों ने एक झामुमो के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या दी। घटना झारखंड के गढ़वा जिले में हुई, बताया जा रहा है कि मृतक झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति का एक सदस्य था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि घटना राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर गढ़वा जिले के चिनिया गांव में शाम करीब साढ़े छह बजे हुई, जब अज्ञात बदमाशों ने 58 वर्षीय अयूब अंसारी को गोली मार दी। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना तब हुई जब झामुमो नेता अंसारी मस्जिद जा रहे थे। मृतक अंसारी की पत्नी सबेरा बीवी चिनिया पंचायत की मुखिया हैं।
विज्ञापन
चिनिया पुलिस थाने के प्रभारी विरेंद्र हंसदा ने कहा कि कुछ बदमाशों ने अंसारी पर उनके गांव में गोलियां चला दीं। अंसारी को गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम मामले की जांच कर रहे हैं और अपराध में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन