{"_id":"5dc574f68ebc3e5b7a6e6243","slug":"jmm-43-congress-31-and-rjd-will-contest-elections-7-seats-in-jharkhand-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जेएमएम 43, कांग्रेस 31 और राजद 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, सोरेन होंगे सीएम पद के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जेएमएम 43, कांग्रेस 31 और राजद 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, सोरेन होंगे सीएम पद के उम्मीदवार
Fri, 08 Nov 2019 07:30 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 08 Nov 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन ने सीट बंटवारे का शुक्रवार को एलान किया। इसके तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 43, कांग्रेस 31 और राजद पार्टी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट बंटवारे का एलान कांग्रेस झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने किया। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद की ओर से कोई भी नेता मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
सोरेन ने बताया कि सीट बंटवारे को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से विचार विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि विपक्षी दल जेएमएम के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और हेमंत सोरेन विपक्ष की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में मतदान कराए जाएंगे और 23 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन