{"_id":"5827383e4f1c1b067fb3bab4","slug":"jharkhand-young-man-beating-to-murder-in-bachelor-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: बैचलर पार्टी में बार गर्ल से टकराने पर युवक की पीट-पीट कर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: बैचलर पार्टी में बार गर्ल से टकराने पर युवक की पीट-पीट कर ले ली जान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Sat, 12 Nov 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामले सामने आया है। रांची के होटल राज रेजीडेंसी में मर्चेंट नेवी में इंजीनियर मिथिलेश कुमार ने पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में आया मुकेश पांडेय नाम का युवक नाच रही बार गर्ल से टकरा गया जिसके बाद वहां विवाद हो गया। नशे में मुकेश को जब एक डॉक्टर ने रोकने का प्रयास किया तो उसने डॉक्टर को धक्का दे दिया। इसके बाद पार्टी में शामिल तीन डॉक्टरों ने मुकेश को पीटा। बताया जा रहा है जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिटाई के बाद मुकेश को उसी हालत में छोड़कर सारे लोग दोबारा नाचने लगे। लेकिन जब काफी देर तक मुकेश को होश नहीं आया तो लोग घबरा गए। पुलिस के डर से लोग उसे अस्पताल नहीं ले गए।
विज्ञापन
लेकिन जब सुबह के वक्त भी मुकेश को होश नहीं आया तो उसे सिटी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मुकेश के शव को पुलिस ने अपने अंडर में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकेश की हत्या के बाद उसके दोस्त शोभित सेन के बयान के आधार पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन