फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Woman killed in suspected witch

झारखंडः डायन के शक में महिला की हत्या, शव के किए टुकडे टुकड़े

Wed, 03 Aug 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Woman killed in suspected witch

झारखंड में डायन के शक में एक बार फिर एक महिला को दर्दनाक मौत दे दी गई। फांसी लगाकर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए गए। आरोपियों को शक था कि महिला जादू टोना करती है, इसके बाद ही कई लोगों ने उस पर हमला किया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के परिवार ने पुलिस चौकी पर भी पथराव किया जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मामला चाईबासा जिले का है। पुलिस ने बताया कि मामला उस समय संज्ञान में आया जब टाटानगर पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले दारा गांव का साधो पुर्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बीते 26 जुलाई से गायब चल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो उसके तीन बच्चों ने बताया कि उनकी मां बुदन सिंह तियू के यहां होरो त्यौहार मनाने गई ‌थी। बच्चों ने बताया कि उसके बाद से उनकी मां वापस नहीं लौटी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बुदन को हिरासत में लिया तो उसने सरिता की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने अन्य दो आरोपियों के नाम भी बताए जिनमें उत्तम पुर्ति और गाया कुकंल भी शामिल थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से गायब थी महिला, शव के टुकड़े कर नदी में फेंका

Jharkhand: Woman killed in suspected witch

पुलिस महिला के शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है जिसे सुरलू नदी में फेंक दिया गया। दूसरी ओर जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया उनके परिवार की महिलाओं ने पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथापाई का भी प्रयास किया। चौकी पर पथराव भी किया। 

उनका आरोप था कि पुलिस ने गलत लोगों को गिरफ्तार किया है। डिप्टी एसपी प्रकाश सोय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, पुलिस शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है। 

वहीं आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महिला को एक रस्सी से फांसी दे दी। इसके बाद उसके शव को तीन हिस्सों में काटकर सरलू नदी में फेंक दिया। आरोपियों को शक था कि महिला जादू टोना करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed