फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Who has thrown the 14-embryo in the sack

झारखंड: आखिर कौन फेंक गया बोरे में 14 भ्रूण, ज्यादातर मादा

Wed, 26 Apr 2017 03:38 PM IST
amarujala.com- submitted by: आनंद
amarujala.com- submitted by: आनंद Updated Wed, 26 Apr 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Who has thrown the 14-embryo in the sack
झारखंड के देवघर जिले की पुलिस ने एक बोरे में बंद 14 भ्रूणों को बरामद किया है। इनमें से ज्यादातर मादा भ्रूण हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इन भ्रूणों का सैंपल लिया जा रहा है। इनकी डीएनए जांच कराई जाएगी। यह बरामदगी मोहनपुर थाने के डूमरथर गांव से की गई है।
विज्ञापन


मोहनपुर के थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बीबीसी को बताया, "डूमरथर के ग्रामीणों ने रविवार की रात झाड़ियों में एक लावारिस बोरा पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस को बोरा खोलने पर शीशे के जार में दो अर्द्धविकसित भ्रूण मिले। यह बोरा देवघर-दुमका रोड के किनारे झाड़ियों में फेंका हुआ था।"
विज्ञापन


रविवार देर शाम फिर से वहां एक और बोरा होने की अफवाह फैली। इसकी सच्चाई जानने गई पुलिस को वहां एक और बोरा मिला। उसमें शीशे के जारों में बंद 12 और भ्रूण मिले। पूछताछ करने पर किसी ग्रामीण ने यह नहीं बताया कि यह बोरा कौन फेंक गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में स्टेशन डायरी तैयार

Jharkhand: Who has thrown the 14-embryo in the sack
मोहनपुर थाने के प्रभारी ने बताया कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। देवघर से डॉक्टरों को बुलाया गया है ताकि इनका सैंपल लिया जा सके। इसके बाद इन्हें दफनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में स्टेशन डायरी तैयार की गई है। इसके बाद भ्रूण हत्या की एफआइआर भी दर्ज की जाएगी। देवघर की एसपी एस विजयालक्ष्मी ने बीबीसी से कहा, "ये किसी नर्सिंग होम का मेडिकल वेस्ट हो सकता है।

उन्हें आशंका है कि भ्रूण की जांच कर उनका अबॉर्शन कराने वाले लोगों की इसमें भूमिका हो सकती है। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। तत्काल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।" उन्होंने बताया कि मोहनपुर पुलिस को इस केस की गहराई से जांच करने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed