फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Weather today, IMD, Rain in Jharkhand, Heat Wave In Jharkhand

Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Tue, 19 Apr 2022 09:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Apr 2022 09:02 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड के उत्तर पूर्वी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में आज कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है।  

विज्ञापन
Jharkhand Weather today, IMD, Rain in Jharkhand, Heat Wave In Jharkhand
बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के कई जिलों में चल रही लू और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के उत्तर पूर्वी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में आज कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है।  वहीं 22 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, पूर्वी व निकटवर्ती हिस्सों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


झारखंड के कई जिलों में फिलहाल लू से राहत नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि राजधानी रांची में 18-22 अप्रैल तक राज्य में हीट वेव का असर कायम रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 19 से लेकर 21 अप्रैल को राज्य के गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेव का असर रहेगा। भीषण गर्मी और लू के कारण लोग घर बेवजह घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


जानें अन्य राज्यों का हाल

  • अगले 24 घंटों में सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed