{"_id":"651a7954da745e1bbd0cfba6","slug":"jharkhand-weather-heavy-rain-lightning-killed-eight-in-various-accidents-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: राज्य में भारी बारिश जारी, उफनते नाले में गिरा युवक, विभिन्न हादसों में आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: राज्य में भारी बारिश जारी, उफनते नाले में गिरा युवक, विभिन्न हादसों में आठ की मौत
Mon, 02 Oct 2023 01:34 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:34 PM IST
सार
रांची के लालपुर इलाके में हातमा सरायटांड़ में रविवार को एक 28 वर्षीय युवक उफनते नाले में गिर गया। व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
भारी बारिश का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में बीते 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से राज्य में विभिन्न हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में एक रांची का व्यक्ति भी शामिल है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बता दें कि शनिवार शाम से राज्य के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई पुलिया और डायवर्जन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
उफनते नाले में गिरा युवक
खबर के अनुसार, रांची के लालपुर इलाके में हातमा सरायटांड़ में रविवार को एक 28 वर्षीय युवक उफनते नाले में गिर गया। व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर बरामद किया गया है। मृतक की पहचान देव प्रसाद उर्फ छोटू के रूप में हुई है। शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। झारखंड के जामताड़ा जिले में रविवार को एक महिला और उसके डेढ़ साल से सात साल की उम्र के तीन बच्चों पर बिजली गिर गई, जिससे चारों की मौत हो गई।
नारायणपुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि यह घटना चंदाडीह लखनपुर की है। बोकारो जिले में एक मिट्टी के घर की दीवार गिरने से एक बच्चे की उसमें दबने से मौत हो गई। वहीं नौ और बारह साल की दो लड़कियां पलामू जिल के मायापुर गांव में तालाब में डूब गईं। दोनों की मौत हो गई। भारी बारिश के चलते रांची के रातू इलाके में एनएच-39 पर एक डायवर्जन बह गया, जिससे रांची-डाल्टनगंज मार्ग पर यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
अभी बारिश जारी रहने के आसार
मौसम विभाग ने लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के कुछ हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां सोमवार को भी भारी बारिश हो सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव प्रणाली के चलते झारखंड में भारी बारिश हो रही है और कुछ इलाकों में यह चार अक्तूबर तक जारी रह सकती है।