फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand updates : 14 flights cancelled in Ranchi airport due to dense fog

Jharkhand: घने कोहरे ने थामा हवाई सफर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 14 उड़ानें रद्द; यात्री फंसे

Thu, 18 Jan 2024 04:23 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 04:23 PM IST
सार

घने कोहरे के चलते बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 14 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अगर पूरे दिनभर मौसम ऐसा ही बना रहा तो अन्य फ्लाइट्स के रद्द होने की आशंका है। 

विज्ञापन
Jharkhand updates : 14 flights cancelled in Ranchi airport due to dense fog
खराब मौसम का असर फ्लाइट पर भी हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के कारण घने कोहरे के चलते सभी तरह के यातायात प्रभावित हो रहे हैं। गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते 14 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि किसी भी उड़ान की सुरक्षित लैंडिंग या टेक ऑफ के लिए 1300 मीटर से ऊपर की दृश्यता की जरूरत होती है। अधिकारी ने बताया कि रांची में गुरुवार को दोपहर दो बजे तक दृश्यता 50 मीटर से 500 मीटर के बीच रही। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा कि घने कोहरे और खराब मौसम के चलते आज दोपहर दो बजे तक 14 उड़ानें प्रभावित हुई, जिसके कारण आने और जाने वाली 14 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मौसम दिनभर खराब रहा तो बाकी उड़ानों को भी जल्द रद्द किया जा सकता है। गौरतलब है कि मौजूदा समय में बिरसा एयरपोर्ट से 44 उड़ानों का संचालन होता है। हवाई उड़ानों के रद्द होने से कई यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए हैं। वहीं एक अन्य एयरपोर्ट के अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की समस्याओं से कैसे निपटा जाए, ये उड़ान संचालकों की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में छह साइबर अपराधी गिरफ्तार
 झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा कि प्रतिबिंब एप पर आरोपियों की ओर से धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे चार मोबाइल फोन नंबरों का पता लगने के बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और घाटशिला उप-मंडल के पूर्णपानी गांव से छह लोगों को गिरफ्तार किया। कुल छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। प्रतिबिंब एप को देश भर में साइबर धोखाधड़ी के मामलों से जुड़े मोबाइल नंबरों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए डिजाइन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गर्ग ने कहा कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से अब तक कितना पैसा कमाया है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस संबंध में आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विस्तारा की उड़ान रांची से कोलकाता डायवर्ट

विस्तारा एयरलाइन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि रांची हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण दिल्ली से रांची (DEL-IXR) की उड़ान UK753 को कोलकाता (CCU) की ओर डाइवर्ट कर दिया गया है।

Image
विज्ञापन

झारखंड में उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत
सरायकेला (झारखंड)। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गंहरिया स्टेशन के करीब बृहस्पतिवार शाम उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित घटनास्थल के पास एक झुग्गी बस्ती रहते थे। टाटानगर के क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने बताया कि वे सभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी शाम 6.55 बजे वे पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed