{"_id":"62a9a4308f77bb55f651aec0","slug":"jharkhand-two-minors-into-custody-after-objectionable-post-on-social-media-in-dhanbad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: नाबालिगों ने धर्म विशेष के खिलाफ की सोशल मीडिया पर टिप्पणी, पुलिस ने हिरासत में लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: नाबालिगों ने धर्म विशेष के खिलाफ की सोशल मीडिया पर टिप्पणी, पुलिस ने हिरासत में लिया
Wed, 15 Jun 2022 02:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:50 PM IST
सार
नाबालिगों द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के बाद एक समुदाय के लोगों ने दोनों के घर पर हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दो नाबालिगों को झारखंड के धनबाद से हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, नाबालिगों द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद कुमारधुबी में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद दोनों हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया दोनों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ कथित टिप्पणी की थी। यह पोस्ट वायरल हो गया, जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुईं। कुमारधुबी थाने के प्रभारी ललन प्रसाद ने बताया, इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। दोनों नाबालिगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
भीड़ ने घर पर बोला हमला
नाबालिगों द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के बाद एक समुदाय के लोगों ने दोनों के घर पर हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भीड़ थाने पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया। जावेद अख्तर नामक व्यक्ति ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन