{"_id":"6857e8a58c70ef97490ba386","slug":"jharkhand-tspc-naxalite-involved-in-police-encounter-arrested-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पुलिस मुठभेड़ में शामिल टीएसपीसी नक्सली गिरफ्तार, तुरीदाग के जंगल में बड़ी घटना के फिराक में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पुलिस मुठभेड़ में शामिल टीएसपीसी नक्सली गिरफ्तार, तुरीदाग के जंगल में बड़ी घटना के फिराक में था
Sun, 22 Jun 2025 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 22 Jun 2025 04:57 PM IST
सार
jharkhand: पुलिस को दोबारा सूचना मिली कि टीएसपीसी का सदस्य शंभू सिंह इलाके में रंगदारी और लेवी वसूली के इरादे से आया है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान छत्तरपुर थाना क्षेत्र के तुरीदाग जंगल में पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (झारखंड) के बीच हुई मुठभेड़ के मामले में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने टीएसपीसी के दस्ता सदस्य शंभू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को खुफिया तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि टीएसपीसी का ज़ोनल कमांडर शशिकांत गंझू अपने दस्ते के साथ तुरीदाग के जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से नक्सली पर्चे समेत कई दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी जब्त की गई थीं।
विज्ञापन
पढ़ें: नगड़ी में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ बंधु तिर्की ने सीएम से की मुलाकात, रिम्स-2 पर पुनर्विचार की मांग
इसी कड़ी में पुलिस को दोबारा सूचना मिली कि टीएसपीसी का सदस्य शंभू सिंह इलाके में रंगदारी और लेवी वसूली के इरादे से आया है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।