फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Trainer training program launched to prevent abuse of prohibited drugs

Jharkhand: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, जानें

Tue, 20 May 2025 06:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 May 2025 06:18 PM IST
सार

Jharkhand: कार्यक्रम में बताया गया कि राज्य में नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में स्वयं सहायता समूह (SHG), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS), और स्थानीय युवा क्लबों की भूमिका अहम है। इन संस्थाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया जा सकता है।

विज्ञापन
Jharkhand: Trainer training program launched to prevent abuse of prohibited drugs
कार्यक्रम का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार राज्य में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में 20 से 23 मई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल ने किया।

विज्ञापन

चार दिनों में प्रमंडलवार प्रशिक्षण का आयोजन
प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रमंडलवार विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रमंडलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 20 मई को दक्षिणी छोटानागपुर, 21 मई को उत्तरी छोटानागपुर, 22 मई को संथाल परगना और 23 मई को कोल्हान एवं पलामू प्रमंडल के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के हर कोने में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान सशक्त और प्रभावी ढंग से संचालित हो।

विज्ञापन

ड्रग्स की रोकथाम को लेकर दी गई विशेषज्ञों की जानकारी
प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को मादक पदार्थों की लत के कारण, इसके दुष्परिणाम, संभावित उपचार और संबंधित कानूनी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। यह बताया गया कि स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान को किस तरह प्रभावशाली बनाया जा सकता है। साथ ही नशे की चपेट में आए युवाओं को पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शराब घोटाले के मामले में आईएएस विनय चौबे पर शिकंजा, एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार; जानें    

सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी पर भी रहा जोर
कार्यक्रम में बताया गया कि राज्य में नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में स्वयं सहायता समूह (SHG), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS), और स्थानीय युवा क्लबों की भूमिका अहम है। इन संस्थाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया जा सकता है। युवाओं को नशे के खिलाफ प्रेरित करने और उन्हें सहयोग प्रदान करने की दिशा में इन संगठनों की सहभागिता अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को मिला प्रशिक्षण
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के कई विभागों के पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए हैं, जिन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनमें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड पुलिस, झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग शामिल हैं।

समापन सत्र में साझा होंगे अनुभव और सुझाव
23 मई को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन होगा। समापन सत्र में सभी प्रमंडलों से आए मास्टर ट्रेनरों द्वारा साझा किए गए अनुभवों और सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य सरकार निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ एक सशक्त और समन्वित जागरूकता अभियान चलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed