फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: ACB arrested IAS Vinay Chaubey in liquor scam case

Jharkhand News: शराब घोटाले के मामले में आईएएस विनय चौबे पर शिकंजा, एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार; जानें

Tue, 20 May 2025 05:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 May 2025 05:10 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो ने शराब घोटाले के मामले में आईएएस विनय चौबे को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर झारखंड ACB ने मामले की जांच के लिए एक प्रारंभिक जांच दर्ज की थी।

विज्ञापन
Jharkhand News: ACB arrested IAS Vinay Chaubey in liquor scam case
विनय कुमार चौबे को लेकर जाती एसीबी की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वर्तमान में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे को राज्य की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें यह गिरफ्तारी झारखंड में हुए करोड़ों रुपये के शराब घोटाले के मामले में पूछताछ के बाद की गई है। ACB द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि चौबे पर राज्य सरकार के साथ जालसाजी और धोखाधड़ी कर अनैतिक लाभ पहुंचाने का गंभीर आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस घोटाले से राज्य सरकार को लगभग 38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

ACB की एफआईआर और धाराएं
यह मामला ACB रांची कांड संख्या 9/25, दिनांक 20/05/2025 को दर्ज किया गया है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120B, 420, 467, 468, 471, 409, 407, 109 सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7(c), 12, 13(1)(a) और 13(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इन धाराओं के तहत कठोर सजा का प्रावधान है। इस मामले में पूर्व संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को भी सहअभियुक्त बनाया गया है। ACB ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रतिमा अनावरण, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन

विनय चौबे का प्रशासनिक करियर
विनय कुमार चौबे झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ और प्रभावशाली अधिकारी माने जाते रहे हैं। वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव रह चुके हैं और नगर विकास, उत्पाद विभाग और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में अहम जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान राजधानी रांची में फ्लाईओवर निर्माण, मंत्री आवास योजना और कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत हुई थी। हालांकि, विवाद तब गहराया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के सिलसिले में रायपुर बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद उनका राजनीतिक प्रभाव कम होता गया और अंततः उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय (CMO) से हटा दिया गया।

राज्य भर की निगाहें अगली कार्रवाई पर
ACB की कार्रवाई ने झारखंड की नौकरशाही और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अब सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले और ACB की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं और जांच का दायरा और बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed