फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Students taught the lesson to the HOD, then started pleading, sending objectionable messages to the girl students at midnight

झारखंड : विद्यार्थियों ने एचओडी को सिखाया सबक तो गिड़गिड़ाने लगे, आधी रात को छात्राओं को भेजते थे आपत्तिजनक संदेश

Tue, 07 Sep 2021 05:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 07 Sep 2021 05:37 PM IST
सार

झारखंड के चाईबासा की कोल्हान यूनिवर्सिटी के दर्शनशास्त्र विभाग के प्रमुख को विद्यार्थियों ने अच्छा सबक सिखाया। धुनाई के बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
 

विज्ञापन
Jharkhand: Students taught the lesson to the HOD, then started pleading, sending objectionable messages to the girl students at midnight
एचओडी डॉ. केके अखौरी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के चाईबासा स्थित कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के दर्शनशास्त्र विभाग के एचओडी डॉ. केके अखौरी आधी रात को छात्राओं को कथित तौर पर भद्दे संदेश भेजने पर विवाद में घिर गए हैं। जब छात्राओं ने यह जानकारी सहपाठी छात्रों को दी वे भड़क उठे। उन्होंने सोमवार को कॉलेज में जमकर हंगामा मचाते हुए गुरु को सबक सिखाया। 

विज्ञापन


बताया गया है कि विद्यार्थी इतने उत्तेजित थे कि उन्होंने डॉ. अखौरी का मुंडन करने का भी प्रयास किया। हंगामे की सूचना मिलते ही कुलपति डॉ. गंगाधर पंडा ने छात्र कल्याण संकाय के डॉ. एससी दास, प्रॉक्टर डॉ. एमए खान, सीसीडीसी डॉ. मनोज महापात्र व अन्य को मौके पर भेजा। इसी बीच मुफ्फसिल थाने की पुलिस भी पहुंची और एचओडी को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्राओं ने डॉ. अखौरी के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत की है। छात्र नेताओं ने एचओडी को बर्खास्त करने की मांग की है। हालांकि डाॅ. अखाैरी ने छात्राओं और छात्र नेताओं के समक्ष गिड़गिड़ाते हुए माफी भी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 12 से तीन बजे के बीच भेजे भद्दे संदेश
पीड़ित छात्राओं ने बताया कि दर्शन शास्त्र विभाग के एचओडी डाॅ. अखाैरी ने छात्राओं को अधिकांश भद्दे संदेश रात 12 से तीन बजे के बीच भेजे। कई बार अश्लील फिल्मों के लिंक भी भेजे थे। छात्राओं ने उन्हें इसके लिए कई बार डपटा भी लेकिन वे नहीं मान रहे थे। 


गिड़गिड़ाते हुए बोले-अब ऐसा नहीं करूंगा
डॉ. अखौरी ने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि उनसे अनजाने में ऐसी गलती हो गई। इसका उन्हें दुख है। माफी मांगता हूं। भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं होगी। एचओडी ने भले माफी मांग ली हो, लेकिन कुलपति डाॅ. गंगाधर पंडा ने डॉ. अखौरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed