फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Stone pelting in Lohardaga and Bokaro 18 vehicles set on fire procession targeted in Bermo

झारखंड: लोहरदगा हिंसा में एक व्यक्ति की मौत, स्थिति अब शांतिपूर्ण, हिरही गांव में धारा 144 लागू

Mon, 11 Apr 2022 12:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Apr 2022 12:42 PM IST
सार

प्रशासन ने समय रहते हालात को संभाल लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Jharkhand: Stone pelting in Lohardaga and Bokaro 18 vehicles set on fire procession targeted in Bermo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के लोहरदगा में बीते रविवार को हुई हिंसा में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने आज दम तोड़ दिया। मृतक लातेहार जिले का रहने वाला है। स्थिति अब शांतिपूर्ण है। जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान जमकर हिंसा हुई। पहली घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में हुई, जबकि दूसरी घटना बोकारो के बेरमो इलाके में दर्ज की गई। दोनों जगह रामनवमी पर निकले जुलूस को निशाना बनाया गया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। उपद्रवियों ने मेले को आग के हवाले करने की कोशिश की। हालांकि, प्रशासन ने समय रहते हालात को संभाल लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन


लोहरदगा में बवाल
जानकारी के मुताबिक, लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में जुलूस पर पत्थर फेंके गए। देखते ही देखते हिरही और उसके आसपास के गांवों में बवाल मच गया। उपद्रवियों ने दर्जन भर वाहनों को फूंक डाला। सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में कुछ उपद्रवियों ने पथराव की घटना के बाद आग लगा दी। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन


बोकारो में भी पथराव
इसके अलावा बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में बाइक जुलूस पर पथराव किया गया। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित एसडीओ, डीएसपी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुटे गए। पुलिस ने बाइक जुलूस को वहीं रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हिरही गांव में धारा 144 लागू
रामनवमी के अवसर पर दो गुटों के बीच हुई पथराव व मारपीट सहित झड़पों को देखते हुए लोहरदगा के हिरही गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है। अनुविभागीय दंडाधिकारी अरविन्द कुमार लाल ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed