फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Stage set for Ramgarh byelection; 18 candidates in fray

Jharkhand: रामगढ़ उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी, सभी 405 बूथों पर होगी 100 फीसदी सुरक्षा

Sun, 26 Feb 2023 05:28 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 26 Feb 2023 05:28 PM IST
सार

रामगढ़ सीट के उपचुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय के मुताबिक, उपचुनाव 405 मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा। उन्होंने बताया 405 बूथों में से 244 को अति संवेदनशील और 114 को संवेदनशील चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
Jharkhand: Stage set for Ramgarh byelection; 18 candidates in fray
रामगढ़ उपचुनाव - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां 14 निर्दलीय समेत 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह जानकारी एक चुनाव अधिकारी ने रविवार को दी। 
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। उपचुनाव में 1.61 लाख महिलाओं सहित 3.34 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। अधिकारी ने कहा कि कम से कम 4,276 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं और 6,321 विकलांग हैं।
विज्ञापन


दोषी ठहराए जाने के बाद चली गई थी कांग्रेस नेता की विधायकी 
कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को मैदान में उतारा है। महतो के सामने आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी हैं। बता दें, एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस विधायक ममता देवी की अयोग्यता के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां चुनाव के लिए आजसू पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। दूसरी ओर कांग्रेस को उसके सहयोगी जेएमएम का समर्थन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


405 मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा उपचुनाव 
रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पीयूष पांडेय के मुताबिक, उपचुनाव 405 मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा। उन्होंने बताया 405 बूथों में से 244 को अति संवेदनशील और 114 को संवेदनशील चिह्नित किया गया है।


सभी बूथों पर 100 फीसदी सुरक्षा होगी: एसपी
एसपी ने कहा, 'मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों के पास पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी बूथों पर 100 फीसदी सुरक्षा होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed