झारखंड: चंपई सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने साधा निशाना; राहुल की कल्पना सोरेन से मुलाकात
Jharkhand: झारखंड में विश्वास मत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के नेता जयराम रमेशन ने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन कम असफल रहा है। सबसे पहले उन्होंने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया और उनसे इस्तीफा दिलवाया। इसके बाद उन्होंने चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण में देरी की।
विस्तार
झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि राज्य ने एक तानाशाह के अहंकार को चकनाचूर कर दिया है।
कांग्रेस ने विश्वास मत के तुरंत बाद 'एक्स' पर एक पोस्ट किया। जिसमें उसने कहा, 'झारखंड ने तानाशाह के अहंकार को चकनाचूर कर दिया। भारत की जीत हुई। जनता जीत गई। विपक्षी गठबंधन इंडिया ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। आप सभी को बहुत बधाई। जय जोहार।'
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, हमने बहुत ही आश्वस्त होकर विश्वास मत हासिल किया है। भाजपा का ऑपरेशन कम असफल रहा है। उन्होंने कहा, सबसे पहले उन्होंने (पूर्व मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया और उनसे इस्तीफा दिलवाया। इसके बाद उन्होंने चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण में देरी की।
उन्होंने कहा, यह सरकार शेष एक साल के कार्यकाल को पूरा करेगी और फिर हम झारखंड की जनता के पास नए सिरे से जनादेश के लिए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राज्यपाल अपनी भूमिका को लेकर पक्षपाती रवैया रखते हैं, चाहे तमिलनाडु हो या केरल, मणिपुर, जम्मू-कश्मी, झारखंड या बिहार हो।
वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि झारखंड विधानसभा में विश्वास मत में इंडिया गठबंधन की जीत लोगों की ताकत को साबित करती है। उन्होंने कहा, हमारी लोकप्रिय चुनी हुई सरकार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जनता की आवाज को नहीं पलट सकता। ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को खत्म करने की केंद्र की कोशिशों का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। वेणुगोपाल ने कहा, उन्होंने (भाजपा) आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार पर हमला किया। उन्हें लोकसभा चुनाव में जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।