फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: several students fall ill after drinking water from school tank

Jharkhand: लातेहार में स्कूल की टंकी का पानी पीने से 20 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती; हालत स्थिर

Sat, 22 Jun 2024 06:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार (झारखंड) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Jun 2024 06:50 PM IST
सार

Jharkhand: लातेहार जिले के एक स्कूल में टंकी का पानी पीने से बीस छात्रों के बीमार होने की खबर है। इन छात्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Jharkhand: several students fall ill after drinking water from school tank
water - फोटो : istock

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक स्कूल में एक टैंक से पानी पीने के बाद 20 छात्र बीमार हो गए। जब उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने कहा कि बच्चों की हालत स्थिर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


घटना राजधानी रांची से करीब 80 किलोमीटर दूर दुरू में प्राथमिक विद्यालय में हुई। खाना खाने के बाद बच्चे स्कूल में टंकी से पानी पीने चले गए। स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि कुछ ही समय बाद कई छात्रों ने उल्टी शुरू कर दी और बेचैनी की शिकायत की। कुछ छात्रों ने कहा कि पानी से दुर्गंध आ रही थी। छात्रों का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनकी जांच की गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। 
विज्ञापन


चंदवा के खंड विकास अधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया है। कुमार ने छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed