फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand's Muslim tailor ready with Lord Hanuman flag for Ayodhya's Ram Mandir

Ram Mandir: राम मंदिर पर लहराएगी हजारीबाग के गुलाम जिलानी की बनाई हनुमान पताका; 42 फुट चौड़ा है ध्वज

Wed, 27 Dec 2023 07:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Dec 2023 07:12 PM IST
सार

Jharkhand: गुलाम जिलानी कहते हैं कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि उनके द्वारा सिला गया ध्वज ऐतिहासिक राम मंदिर की शोभा बढ़ाएगा। जिसका सपना सौ करोड़ से ज्यादा लोग देख रहे हैं। 

विज्ञापन
Jharkhand's Muslim tailor ready with Lord Hanuman flag for Ayodhya's Ram Mandir
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग में गुलाम जिलानी चालीस फुट लंबे और 42 फुट चौड़े ध्वज के पास खड़े होकर मुस्करा रहे हैं। यह भव्य ध्वज 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के ऊपर फहराने के लिए तैयार किया गया है। जिलानी तीसरी पीढ़ी के दर्जी हैं, जो जिले में धार्मिक 'महावीरी' ध्वज बनाने के माहिर हैं। 

विज्ञापन

वह कहते हैं, 'मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मेरे द्वारा सिला गया ध्वज ऐतिहासिक राम मंदिर की शोभा बढ़ाएगा। जिसका सपना सौ करोड़ से ज्यादा लोग देख रहे हैं। अगर मुझे मौका मिला तो मैं उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए निश्चित रूप से अयोध्या जाऊंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाम ने पिता से सीखी थी सिलाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे। 70 एकड़ में फैले मंदिर परिसर में 392 खंभे हैं और 732 मीटर में फैली 14 फीट चौड़ी 'पेराकोट' परिधि है। जिलानी (55 वर्षीय) बताते हैं कि उन्होंने सिलाई अपने पिता अब्दुल शकूर से सीखी थी। जिनका करीब चालीस साल पहले 80 साल की उम्र में निधन हो गया था। 

विज्ञापन

बना चुके हजारों राम नवमी और महावीरी ध्वज
वह आगे बताते हैं, 'मैं अपने पिता के साथ भोला वस्त्रालय में काम करता था। यह वीर वस्त्रालय के सामने स्थित है। इसके मालिक फतेह लाल अग्रवाल हैं। यहां मैं अभी भी काम कर रहा हूं।' वीर वस्त्रालय के मालिक देवेंद्र जैन बताते हैं, 'चालीस फुट के ध्वज पर एक तरफ भगवान हनुमान और दूसरी तरफ भगवान हनुमान के कंधों पर भगवान राम और लक्ष्मण की तस्वीरें हैं।' जैन ने कहा कि जिलानी ने क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने के लिए हजारों राम नवमी और महावीरी ध्वज बनाए हैं।  

आरएसएस नेता ने दिया था घ्वज का ऑर्डर
उन्होंने बताया कि ध्वज बड़ा बाजार हजारीबाग के एक प्रमुख आरएसएस नेता नवल किशोर खंडेलवाल द्वारा ऑर्डर किया गया था। उन्होंने दावा किया कि खंडेलवाल (81 वर्षीय) भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व वाले समूह का हिस्सा थे। जिन्होंने छह दिसंबर, 1992 को बाबरी मस्जिद के विध्वंस में भाग लिया था। जैन बताते हैं कि ध्वज बनाने का काम दस दिनों में 26 दिसंबर को पूरा हुआ। पीएम मोदी द्वारा मंदिर के उद्घाटन से पहले खंडेलवाल और उनका समूह ध्वज को अयोध्या ले जाएगा।

ध्वज के लिए 150 मीटर कपड़े का इस्तेमाल
जैन ने कहा कि ध्वज को बनाने में 150 मीटर कपड़े का इस्तेमाल किया गया है जिसे मंदिर में 100 फुट लंबे खंभे पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ध्वज की कीमत 21,000 रुपये है। उन्होंने कहा कि वीर वस्त्रालय की स्थापना 1977 में हुई थी और यह सभी धर्मों के लिए हर साल दो लाख से अधिक ध्वज बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed