फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: RJD MLA announces his candidature for Chatra amid seat-sharing delays in INDIA bloc

झारखंड: विपक्षी गठबंधन को झटका, सीट बंटवारे में देरी के बीच RJD विधायक ने चतरा से अपनी उम्मीदवारी का एलान किया

Wed, 20 Mar 2024 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 20 Mar 2024 10:53 PM IST
सार

इस बीच झारखंड में इंडि गठबंधन के कुछ घटक दलों ने दावा किया कि सभी 14 सीटों के लिए सीट-बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है, लेकिन घोषणा अभी बाकी है।

विज्ञापन
Jharkhand: RJD MLA announces his candidature for Chatra amid seat-sharing delays in INDIA bloc
सत्यानंद भोक्ता - फोटो : Social Media

विस्तार

विपक्षी गठबंधन 'INDIA' में सीट बंटवारे को लेकर हो रही देरी के बीच झारखंड से बड़ी खबर आई है। झारखंड के मंत्री और राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने बुधवार को चतरा लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी का एलान किया। हालांकि, भोक्ता ने कहा कि यह गठबंधन का ही फैसला है कि राजद चतरा से चुनाव लड़ेगी और पार्टी ने मुझे मैदान में उतारने का फैसला किया है।

विज्ञापन


भोक्ता ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स के जरिए लोगों के बीच पहुंचने का काम भी जारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजद ने गठबंधन से मांग की थी कि पार्टी को राज्य के 14 लोकसभा क्षेत्रों में से दो सीटों चतरा और पलामू से उम्मीदवार उतारने दिया जाए। चतरा सीट फाइनल हो चुकी है। पलामू के लिए चर्चा चल रही है।
विज्ञापन


'सीट-बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया'
इस बीच झारखंड में इंडि गठबंधन के घटक दलों ने दावा किया कि सभी 14 सीटों के लिए सीट-बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है, लेकिन घोषणा अभी बाकी है। कांग्रेस और झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को कहा कि वे एक या दो दिन में उम्मीदवारों के नाम और सीट-बंटवारे की घोषणा करेंगे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस सात और झामुमो पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राजद और सीपीआई (एमएल) शेष दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा था पिछले लोकसभा चुनाव का हाल?
2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 11 सीटें जीती थीं। इसके अलावा आजसू पार्टी, कांग्रेस और जेएमएम को एक-एक लोकसभा सीट मिली थी। सिंहभूम क्षेत्र से एकमात्र कांग्रेस सांसद गीता कोरा हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं हैं और सिंहभूम से उन्हें ही उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed