फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Ramgarh News Elephant dies under suspicious circumstances

Jharkhand News: रामगढ़ में संदिग्ध हालात में हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग; वन्यजीव प्रेमियों में चिंता

Tue, 13 Jan 2026 01:16 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़/रांची Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 01:16 PM IST
सार

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में एक हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होने की बात कही है।

विज्ञापन
Jharkhand Ramgarh News Elephant dies under suspicious circumstances
हाथी का फाइल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत चोपादारू गांव में एक हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जंगल के समीप हाथी का शव देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल हाथी की मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर बीमारी, आपसी संघर्ष, करंट की चपेट में आने या किसी मानवीय गतिविधि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा एक्शन
अधिकारियों ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाने के लिए हाथी का पोस्टमार्टम घटनास्थल पर ही कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही लोगों को सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों से हाथी के शव के पास न जाने की हिदायत दी गई है।


ये भी पढ़ें- Jharkhand Crime: बोकारो में 6 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 13 मोबाइल फोन जब्त; पांच आरोपी बिहार के निकले

वादा: निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही, अवैध गतिविधि या करंट से मौत की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी।

फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी तरह की अफवाह न फैले और कानून-व्यवस्था बनी रहे। हाथी की मौत से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है, वहीं वन विभाग पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed