Jharkhand: गिरिडीह में हुए विवाद पर राजनीतिक बयानबाजी तेज, सता पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
Giridih Holi Violence: झारखंड के गिरिडीह में हुए विवाद पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सता पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के दिन गिरिडीह के घोड़थंबा में दो समुदायों के बीच हुई झड़प अब झारखंड की राजनीतिक तपिश को बढ़ा चुका है। प्रदेश भाजपा के तमाम बड़े नेता चाहे वो बाबूलाल मरांडी हो या पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य सरकार पर हमलावर हैं। दोनों नेताओं के द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया।भाजपा के या से राज्य सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया गया है। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ हिंदू मुस्लिम में लड़वाना चाहती है।
पिछले दिनों राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गिरिडीह घटना स्थल पहुंचे। रघुवर दास ने अधिकारियों को जमकर फटकारा। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द कायम रखने का ठेका सिर्फ हिंदू समाज ले रखा है क्या? मीडिया को सम्बोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया, कहा कि अब राज्य में हिंदू समाज शांति पूर्वक अपना त्योहार भी नहीं मना सकता, सड़क क्या किसी की बपौती है। राज्य सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है, वो शायद भूल रहे हैं कि सरकार की जिम्मेदारी है, सभी समुदायों की सुरक्षा। न की केवल एक समुदायों के लिए कार्य करना।
यह भी पढ़ें: झारखंड के चाईबासा में दर्दनाक हादसा, घर के पास घास के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने दिया बड़ा बयान
जहां भाजपा पूरी तरह राज्य सरकार पर हमला है। दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने जनता को संदेश देते हुए कहा, झारखंड में आपसी भाईचारे को बनाकर रखें। सौहार्द को न बिगड़ने दें। भाजपा नेताओं का तांडव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने तंज कष्ट हुए कहा, छत्तीसगढ़ के तथाकथित नेता माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। भाइयों के बीच अगर लड़ाई हो तो उसे समझना चाहिए, न कि आग लगाने का काम करना चाहिए। ऐसे नेताओं पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करे। किसी भी सूरत पर झारखंड का सामाजिक सौहार्द को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। पुलिस भाजपा के दवाब में काम न करें, दोषियों पर उचित कारवाई करें।
यह भी पढ़ें: झारखंड में दो गुटों के बीच झड़प, आदिवासी युवक की हत्या, 15 आरोपी गिरफ्तार
हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हर जिले में किया जाएगा आंदोलन : बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के घोड़थंबा में होली जुलूस पर पथराव और आगजनी के शिकार पीड़ितों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी ने कहा, गिरिडीह में जो हुआ रूह कंपाने वाली घटना और बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आज अपने ही देश में हिंदुओं को अपना त्योहार मनाने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। राज्य सरकार हिंदू समाज के भावनाओं के साथ खेलना बंद करें। हिंदू समाज के ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हर जिले में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.