फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Political Crisis, Hemant Soren Meeting, 11 mla Absent

Jharkhand Politics: क्या झारखंड में भी होगा खेला? 11 विधायकों के बैठक में नहीं आने से बढ़ी अटकलें

Sun, 21 Aug 2022 09:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 21 Aug 2022 09:57 AM IST
सार

दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बुधवार को ही रांची में हुई पार्टी विधायकों की बैठक में ये निर्देश दिया है कि वे अगले 24 अगस्त तक रांची में या आसपास ही रहे, झारखंड से बाहर नहीं जाए और बुलावे पर चार घंटे के अंदर रांची पहुंच जाएं।

विज्ञापन
Jharkhand Political Crisis, Hemant Soren Meeting, 11 mla Absent
हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची में अपने आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक के दौरान कुल 11 विधायक अनुपस्थित रहे जिसके बाद से सियासी अटकलें तेज हो गईं। इतना ही नहीं राजनीतिक गलियारे में तो सरकार पर संकट की चर्चा भी चलने लगी है। वहीं कुछ विपक्षी नेताओं का मानना है कि कहीं भाजपा कोई खेल न कर दे इसलिए सभी एमएलए को झारखंड छोड़ने से मना किया गया है।  हालांकि, कांग्रेस नेता और झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आर) की गठबंधन सरकार बहुमत में है और उसी तरह काम करना जारी रखेगी। गुप्ता ने बताया कि बैठक में राज्य का कैसे सर्वांगीण विकास हो और कैसे जनता की आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति हो इन सभी मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार हुआ है। 

विज्ञापन


आखिर क्यों हेमंत सोरेन सरकार पर मंडरा रहे संकट के बादल
दरअसल, खदान लीज घोटाले मामले में हेमंत सोरेन की सदस्यता जाने की आशंका लगाई जा रही है। जिसके चलते राज्य की राजनीति में सियासी भूचाल आने की पूरी संभावना है। कहा जा रहा कि  अगर सीएम हेमंत सोरेन को भी किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा  तो वे कल्पना सोरेन को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के विधायकों को सख्त निर्देश- कोई झारखंड से बाहर न जाएं
दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बुधवार को ही रांची में हुई पार्टी विधायकों की बैठक में ये निर्देश दिया है कि वे अगले 24 अगस्त तक रांची में या आसपास ही रहे, झारखंड से बाहर नहीं जाए और बुलावे पर चार घंटे के अंदर रांची पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद निशिकांत दूबे ने साधा निशाना
इस बीच गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दूबे ने कहा कि 'झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दिल्ली-रांची क्यों दौड़ रहा है रे भाई। हम बोले बरहेट, दुमका विधानसभा में उपचुनाव होगा, तो हमको कांके भेज रहे थे? अब तो विधानसभा अध्यक्ष को कनाडा जाने से रोक दिए? इस्तीफे विकल्प है, दैइए दीजिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed