फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jharkhand: police tie up girl with rope

झारखंड पुलिस का अमानवीय चेहरा, युवती के पेट से रस्सी बांधकर किया गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2016 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: police tie up girl with rope
- फोटो : times of india

पुलिस की अमानवीयता और असंवेदनशीलता को लेकर भले ही कितने मामले सामने आते हों लेकिन इसमें सुधार के प्रयास कभी नहीं किए जाते। राजस्‍थान के अलवर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जब झारखंड पुलिस एक 23 साल की युवती को जानवरों की तरह उसके पेट से रस्सी बांधकर अपने साथ ले गई। युवती को दहेज से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार झारखंड पुलिस ने युवती को अलवर के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था, इसके बाद उसे उसी हालत में रस्सी से बांधकर पुलिस वापस झारखंड ले गई। 
विज्ञापन


लोगों ने इस दौरान पुलिस की इस अमानवीय कार्रवाई को अपने कैमरों में कैद कर लिया। यह हाल तब है जब सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि किसी भी आरोपी या अपराधी को इस तरह से रस्सियों में जकड़ कर नहीं ले जाया जा सकता। खासकर महिलाओं के मामले में तो ज्यादा संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के मामले में युवती को पकड़कर ले गई पुलिस

Jharkhand: police tie up girl with rope

अलवर पुलिस के अनुसार झारखंड के गरवाह जिले की पुलिस बैंक कालोनी निवासी अपर्णा को गिरफ्तार करने के लिए आई थी। अपर्णा को दहेज उत्पीड़न के मामले में गरवाह की रहने वाली उसकी भाभी ने आरोपी बनाया हुआ था। 

स्‍थानीय पुलिस के अनुसार अपर्णा की भाभी ने अपने पति, ससुर, सास और उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है। इसी मामले में झारखंड पुलिस ने अपर्णा के अलवर स्थित घर पर दबिश दी थी। जहां उसके माता पिता और भाई गायब मिले, इस पर पुलिस ने अपर्णा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बाद में उसे वहीं से गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई।

झारखंड पुलिस ने अपर्णा को हिरासत में लेने के बाद उसका स्‍थानीय अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण करवाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ गरवाह के लिए लेकर चल दी। 

पुलिस ने एक दुकान से रस्सी खरीदकर युवती के पेट को कसकर उससे जकड़ दिया। इसके बाद साथ आई महिला पुलिसकर्मी उसे पकड़कर चल दी। युवती को इस तरह ले जाया जा रहा था जैसे किसी जानवर को रस्सी से बांधकर ले जाया जाता है। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति भी की लेकिन पुलिस किसी की नहीं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed