फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Police raided East Singhbhum and arrested two gamblers, a pistol also recovered

झारखंड : पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो जुआरियों को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

Mon, 08 Nov 2021 01:26 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 08 Nov 2021 01:26 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें एक गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो इलाके में चर्च के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, उसके बाद पुलिस की एक टीम ने वहां छापेमारी की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देशी पिस्टल, कारतूस, दो मोबाइल फोन और ताश का डेक बरामद किया है।

विज्ञापन
Jharkhand Police raided East Singhbhum and arrested two gamblers, a pistol also recovered
Arrest - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

विज्ञापन

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में रविवार को पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना यहां मानगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोड नंबर चार पर एक चर्च के पास हुई।


पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें एक गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो इलाके में चर्च के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, उसके बाद पुलिस की एक टीम ने वहां छापेमारी की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल, कारतूस, दो मोबाइल फोन और ताश की गड्डी बरामद की है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वनन ने कहा कि इनके खिलाफ मानगो पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुमला में 208 किलो गांजा बरामद

झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में रविवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर पुलिस ने एक कार से बीस लाख रुपये मूल्य का दो क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया। गांजा तस्करी कर गुमला की ओर लाया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चेकिंग के दौरान जैसे ही पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया वाहन चालक ने गाड़ी घुमा कर तेजी से भागने का प्रयत्न किया लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जैसे ही कार का पीछा किया, चालक व एक अन्य व्यक्ति कार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने वाहन से 208 किलोग्राम गांजा के पैकेट और दो मोबाइल फोन जब्त करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पालकोट थाना प्रभारी राहुल कुमार झा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों और मादक द्रव्यों की तस्करी रोकने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी अभियान के बीच रविवार को गांजे की यह बरामदगी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed