{"_id":"63500c9150d3c923ac38e06c","slug":"jharkhand-police-gangster-killed-for-pulling-beard-of-rival-in-jail-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News:जेल में दाढ़ी खींचने को लेकर हुई थी दुश्मनी, हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News:जेल में दाढ़ी खींचने को लेकर हुई थी दुश्मनी, हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
Wed, 19 Oct 2022 08:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 19 Oct 2022 08:11 PM IST
सार
अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य रंजीत ने एक बार सरबजीत की दाढ़ी खींची थी, ये दोनों ही जेल में बंद थे। उसी विवाद में की गई थी हत्या
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर कुख्यात गैंगस्टर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले सरबजीत सिंह उर्फ छबू पर जेल में हत्या करने का आरोप था। जेल में बंद दोनों के बीच दुश्मनी हुई।
जेल प्रशासन की माने तो अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य रंजीत ने एक बार सरबजीत की दाढ़ी खींची थी, ये दोनों ही जेल में बंद थे। सिख समुदाय की दाढ़ी एक महत्वपूर्ण धार्मिक प्रतीक है, इससे सरबजीत की भावनाओं को ठेस पहुंची और दोनों के जेल से छूटने के बाद उसने रंजीत की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि रंजीत तीन अक्टूबर को अपनी बेटी के साथ शहर के टेल्को इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल में जा रहा था।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पहले हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है जो फरार है। उन्होंने बताया कि अपराध में प्रयुक्त दो बंदूकें और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। रंजीत के खिलाफ कई आपराधिक मामले थे, जिनमें हत्या के मामले और कुछ शस्त्र अधिनियम के तहत थे। पुलिस ने कहा कि सरबजीत भी विभिन्न मामलों में विचाराधीन है।